धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर मंतर पर जश्न का माहौल
नई दिल्ली, 25 जुलाई - धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर मंतर पर जश्न का माहौल देखने को मिला। इस दौरान सीजेपी के अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है, सरकार कहती थी कि इस्तीफे नहीं होते, झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। दिपके ने कहा ये जीत उनकी है जिनकी जान धर्मेंद्र प्रधान ने ली।
अभिजीत दिपके ने कहा कि ये तो एक ही मांग पूरी हुई है, अभी दो मांगे और है उसे भी पूरा करना पड़ेगा। वो है कि पहले तो पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ का मुआवजा देना होगा, दूसरा जिन छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की उन्हें सजा मिले। और सारे केस छात्रों के खिलाफ हुए हैं वो वापस होने चाहिए।
अभिजीत ने कहा कि हम कॉकरोच हैं इतनी आसानी से नहीं जा सकते, एक बार घुस गए तो बाहर निकलना मुश्किल है।उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस मामले में पुलिस आयुक्त और केंद्रीय गृह मंत्री को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसी तरह का समझौता या समायोजन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

