इस्तीफा देने के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान


नई दिल्ली, 27 जुलाई  - शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद के मकर द्वार पर एनडीए सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद सांसद उन्हें पूरे सम्मान के साथ सदन के भीतर लेकर गए।

#धर्मेंद्र प्रधान