बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में कपूरथला बंद का व्यापक असर, शहर के अधिकांश बाजार बंद
बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में कपूरथला बंद का व्यापक असर, शहर के अधिकांश बाजार बंद
कपूरथला, 27 जुलाई। पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर में जारी रोष के बीच रविवार को इसका असर कपूरथला में भी देखने को मिला। वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से दिए गए बंद के आह्वान पर शहर के अधिकांश बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य सार्वजनिक स्थान बंद रहे।
सुबह खुलीं दुकानें, बाद में बंद हुआ पूरा बाजार
सुबह कुछ समय के लिए शहर की कुछ दुकानों ने अपने प्रतिष्ठान खोले, लेकिन बंद के आह्वान के बाद अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। दोपहर तक शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सामान्य जनजीवन भी प्रभावित नजर आया।

