विपक्ष का संसद में विरोध, प्रियंका गांधी समेत सांसदों ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, 27 जुलाई - संसद परिसर के मकर द्वार पर प्रियंका गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। विपक्ष ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने इस मामले में सरकार से जवाब देने और जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई।
#विपक्ष
# संसद

