लोकसभा तीसरी बार स्थगित, राज्यसभा भी नहीं चल सकी
नई दिल्ली, 27 जुलाई - लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही एक बार फिर बाधित हो गई। लोकसभा की कार्यवाही तीसरी बार स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर तीन बजे तक के लिए टाल दी गई।
लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शाम पांच बजे तक स्थगित करते हुए कहा कि इस दौरान सरकार और सभी दल आपसी सहमति बनाने का प्रयास करें, ताकि शाम पांच बजे से सदन में चर्चा शुरू हो सके। विपक्ष के विरोध के चलते दोनों सदनों में लगातार गतिरोध बना हुआ है।
#लोकसभा

