अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक, बोले- बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, शांति से रखें अपनी बात
नई दिल्ली, 26 जुलाई - कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि आंग्मो के साथ राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। वे हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी हुए थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सेहत की जानकारी दी। वांगचुक ने वीडियो में बताया कि वह अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आखिरकार वह दिन आ गया है जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। वांगचुक ने बताया कि वह धीरे-धीरे भोजन कर रहे हैं और उनके शरीर में ताकत लौट रही है। उन्होंने अपनी सेहत में आए सुधार पर संतोष व्यक्त किया। लद्दाख स्थित अपने घर लौटने से पहले वह राजघाट जाएंगे। वहां वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने आंदोलन का समर्थन करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
वांगचुक ने कहा कि लोगों ने अपनी आवाज उठाई और इस महत्वपूर्ण आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि "हम सफल हुए" और यह सभी के प्रयासों का परिणाम है।

