Indian Idol 16 Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विनर, तनिष्क और मनराज रहे रनर-अप

नई दिल्ली, 26 जुलाई - ‘यादों की प्लेलिस्ट’ थीम वाला यह सीजन अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था और 26 जुलाई 2026 को खत्म हुआ। ग्रैंड फिनाले को इस बार दो दिन के खास इवेंट के रूप में रखा गया। शनिवार को एपिसोड 81 में सेलिब्रेशन और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस दिखाए गए, जबकि फाइनल मुकाबला रविवार, 26 जुलाई 2026 को रात 8 बजे से हुआ।

ज्योतिर्मयी नायक बनीं विजेता 
इस सीजन की विनर ज्योतिर्मयी नायक बनी हैं। जीत के साथ उन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की तरफ से 20 लाख का कैश प्राइज मिला।

वहीं, तनिष्क शुक्ला और मनराज वीर सिंह इस सीजन के रनर-अप रहे। इन्हें 5-5 लाख का कैश प्राइज मिला है। 

फिनाले की रेस में स्पॉटलाइट राउंड के बाद मैस्म्मे बोसु बाहर हो गए थे। इसके अलावा कम वोट मिलने की वजह से अंशिका चोंकर और सुहैल सूफी भी एलिमिनेट हो गए, जिन्हें 3-3 लाख का कैश प्राइज दिया गया।

 
#Indian Idol