सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, अब सीजेपी फाउंडर दीपके का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का एलान


नई दिल्ली, 18 जुलाई  - अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। अभिजीत दीपके आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अभिजीत का दावा है कि उनके साथ मारपीट की गई, वह पुलिस की गिरफ्त से भाग कर जंतर मंतर पहुंचे। अभिजीत दिपके का कहना है कि 20 जुलाई को संसद चलो अभियान होकर रहेगा। उन्होंने लोगों से हर राज्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की। बता दें कि शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अपने साथ अस्पताल ले गई। जिसके बाद जानकारी आई कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे: अभिजीत दिपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा, 'अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस घृणित कृत्य के बाद अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।'

#सोनम वांगचुक अस्पताल