जतर-मंतर से हटाए गए प्रदर्शनकारी, सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस
जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया
नई दिल्ली, 18 जुलाई -20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। पुलिस जबरन सभी को बाहर निकालने की कोशिश कर रही। जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है।
सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, डीसीपी नई दिल्ली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'माननीय हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने बहुत संयम बरता और यह काम सुरक्षित तरीके से किया। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से जगह खाली कर दें।'
जंतर मंतर से हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी
जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाए जाने के बाद, वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

