सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज, राजघाट के लिए रवाना

नई दिल्ली, 27 जुलाई  - सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं. उन्होंने वीडियो जारी करके खुद इसकी जानकारी दी है. सोनम वांगचुक ने कहा कि वह अस्पताल से पहले दिल्ली स्थित राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उसके बाद अपने घर लद्दाख रवाना होंगे. उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी. 20 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया था. जिसके बाद में उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यही उन्होंने अपनी भूख हड़ताल खत्म की थी. 

#सोनम वांगचुक