जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक से अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात

नई दिल्ली, 16 जुलाई - आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। कॉपी जांचने की प्रोसेस में खामियां मिल रही हैं और सरकार युवाओं की चिंताओं को नजरअंदाज कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बना देना चाहिए। 
 जंतर-मंतर पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियां हैं और मूल्यांकन प्रणाली में भी खामियां हैं। जब नीट का पेपर लीक हुआ था, तब 20 छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी, लेकिन सरकार ने यह भरोसा दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। इसके बाद भी कई परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। सीबीएसई की मूल्यांकन व्यवस्था पर भी सवाल उठे, लेकिन जिस एजेंसी पर आरोप लगे, उसके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

 
#जंतर मंतर
# सोनम वांगचुक
# अरविंद केजरीवाल