IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को दिया 234 रनों का लक्ष्य
कार्डिफ, 16 जुलाई - श्रेयस अय्यर और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 234 रनों का लक्ष्य दिया है। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने श्रेयस की 66 और विराट की 65 रनों की पारियों की मदद से 44 ओवर में 10 विकेट पर 233 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि साकिब महमूद ने दो विकेट झटके। वहीं, सैम करन और विल जैक्स ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
#IND vs ENG
# भारत
# इंग्लैंड

