नए दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा की मांग, मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

नई दिल्ली, 27 जुलाई - कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने नए दलबदल विरोधी कानून की आवश्यकता पर चर्चा कराने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

उन्होंने सदन में इस विषय पर व्यापक चर्चा की मांग करते हुए कहा कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में दलबदल से जुड़े मामलों से निपटने के लिए नए और अधिक प्रभावी कानून की आवश्यकता है।

 
#नए दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा की मांग
# मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया