राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत के राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

ग्लासगो, 27 जुलाई - भारत के राजा मुथुपांडी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ भारतीय वेटलिफ्टिंग दल का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है।

26 वर्षीय राजा मुथुपांडी ने कुल 286 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, मलेशिया के अजनिल बिन बिदीन मोहम्मद ने कुल 299 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। यह उनका लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक है।

राजा मुथुपांडी ने स्नैच में अपनी दूसरी कोशिश में 126 किलोग्राम वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में 160 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर कुल 286 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीतकर भारत की झोली में एक और पदक डाला

 
#राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत के राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक