'पेपर लीक पर बनेगा सख्त कानून', सभी दल चर्चा में हिस्सा लें: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, 27 जुलाई - जन सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि यह देश के लिए एक बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं और हाल के छात्र आंदोलनों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े कदम उठाए हैं और अब इस दिशा में एक ठोस विधेयक लोकसभा में पेश किया जा रहा है।

रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा में भाग लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा पेपर लीक रोकने के लिए बेहद सख्त कानून बनाया जा रहा है। यदि विपक्ष चर्चा में भाग लेने के बजाय केवल हंगामा करेगा, तो इससे देश में अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

 
#'पेपर लीक पर बनेगा सख्त कानून'
# सभी दल चर्चा में हिस्सा लें: किरेन रिजिजू