असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 68 पहुंची, 5 जिलों के 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी, 27 जुलाई - असम में बाढ़ का कहर जारी है। डिजास्टर रिपोर्टिंग एंड इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (DRIMS) असम की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। कई जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

राज्य के चराईदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और शिवसागर समेत पांच जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

सबसे अधिक प्रभावित चराईदेव जिला है, जहां हाल के दिनों में डूबने से कई लोगों की मौत दर्ज की गई है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए अभियान चला रहा है।

 
#असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 68 पहुंची
# 5 जिलों के 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित