बंगाल से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
बर्धमान (बंगाल), 31 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां उसके किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही हैं।
राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने हामिद मंडल को बृहस्पतिवार देर रात बर्धमान शहर के एक आवासीय परिसर में किराये के फ्लैट से गिरफ्तार किया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंडल पिछले दो से तीन महीनों से उस फ्लैट में रह रहा था, ताकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नजर से बचा रह सके।
#बंगाल

