महाराष्ट्र के भिवंडी में ढही इमारत, हादसे में 5 लोगों की मौत
भिवंडी, 31 जुलाई महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
बिल्डिंग को खतरनाक घोषित किया गया था
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में 48 कमरे थे, जिसमें हर मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे। निगम ने इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था।
बचाव कार्य में जुटी कई एजेंसियां
घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), ठाणे आपदा मोचन बल (TDRF) और स्थानीय दमकल विभाग की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

