कई राज्यों में डबल इंजन सरकारों के बावजूद पेपर लीक जारी: खरगे
नई दिल्ली, 30 जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां केंद्र सरकार के नियंत्रण में हैं और कई राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकारें होने के बावजूद पेपर लीक की घटनाएं लगातार जारी हैं। खरगे ने कहा कि सीबीआई, एनटीए और ईडी जैसी संस्थाओं को स्वायत्तता दी जाती तो मौजूदा स्थिति को रोका जा सकता था।
#खरगे

