लोकसभा में फिर से कार्यवाही शुरू

 

नई दिल्ली, 29 जुलाई  - तीन बजे फिर से कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान मंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में बोल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने घटना को लेकर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि बार-बार स्पष्ट किया गया है कि कोई गोली नहीं चलाई गई थी, बल्कि केवल आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि जब गोली चली ही नहीं, तो गोली चलाने का आदेश देने का सवाल ही नहीं उठता। जितेंद्र सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह का आदेश देने का अधिकार किसी मंत्री के पास नहीं होता। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार ऐसा आदेश जारी करने का अधिकार केवल मजिस्ट्रेट के पास होता है। 

#लोकसभा