संसद में सातवें दिन भी हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, 28 जुलाई - संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में दोपहर 2 बजे पेपर लीक से जुड़े संशोधन विधेयक पर चर्चा किए जाने का कार्यक्रम तय है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की अपील करते हुए कहा कि संसद में चर्चा और संवाद होना चाहिए, ताकि सभी सदस्यों को अपने विचार रखने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि पूरे देश में यह सकारात्मक संदेश जाना चाहिए कि संसद में स्वस्थ चर्चा और संवाद की परंपरा कायम है।
#संसद

