श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान
मुंबई, 28 जुलाई - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल को टीम का कप्तान, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।
टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा।
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम:
- शुभमन गिल (कप्तान)
- केएल राहुल (उपकप्तान)
- यशस्वी जायसवाल
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
- साई सुदर्शन
- ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
- रवींद्र जडेजा
- कुलदीप यादव
- मानव सुथार
- जसप्रीत बुमराह
- मोहम्मद सिराज
- प्रसिद्ध कृष्णा
- गुरनूर बराड़
- देवदत्त पडिक्कल
- सारांश जैन
#श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान

