राष्ट्रमंडल खेल 2026: पाकिस्तान के मुक्केबाज़ को हराकर मैंडेंगबाम जादूमणि सिंह क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

ग्लासगो, 28 जुलाई - राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पांचवें दिन भारतीय मुक्केबाज़ मैंडेंगबाम जादूमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

राउंड ऑफ-16 मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

जादूमणि सिंह ने पूरे मुकाबले के दौरान अपने बेहतरीन फुटवर्क और अनुशासित डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए तीनों राउंड में दबदबा बनाए रखा। पांचों जजों ने सर्वसम्मति से भारतीय मुक्केबाज़ के पक्ष में फैसला सुनाया।

जीत के बाद जादूमणि सिंह ने अपनी इस सफलता को कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को समर्पित किया।
 

 
#राष्ट्रमंडल खेल 2026: पाकिस्तान के मुक्केबाज़ को हराकर मैंडेंगबाम जादूमणि सिंह क्वार्टर फाइनल में पहुंचे