राष्ट्रमंडल खेल 2026: सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में जीता रजत पदक
ग्लासगो, 28 जुलाई - राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी एथलीट सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की हाई जंप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
सर्वेश कुशारे की इस उपलब्धि से भारत के पदक अभियान को नई मजबूती मिली है। उनके शानदार प्रदर्शन पर देशभर में खुशी की लहर है और खेल जगत ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी है।
#राष्ट्रमंडल खेल 2026: सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में जीता रजत पदक

