विपक्ष के हंगामे के बीच पेश हुआ था परीक्षा संशोधन विधेयक


नई दिल्ली, 28 जुलाई  - सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा में पेश किया था। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई थी।
यह विधेयक पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ कानूनी ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से लाया गया है। वहीं, विपक्ष 20 जुलाई के 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

#डॉ. जितेंद्र सिंह