भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
संगरूर, 28 जुलाई (दमनजीत सिंह) - संगरूर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के संगरूर ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दो युवकों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का दावा किया है। SSP डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि विदेश में रहने वाले राणा भाई नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए दोनों युवकों को BJP ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंकने का ऑर्डर दिया था।
#BJP
# Petrol Bomb

