पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से एक स्टूडेंट की मौत

चंडीगढ़, 28 जुलाई - चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी की एक PhD स्कॉलर की करंट लगने से मौत हो गई। ज्योति, माइक्रोबायोलॉजी की स्टूडेंट थी, जो महेंद्रगढ़ की रहने वाली थी और पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हॉस्टल नंबर 8 से हॉस्टल नंबर 10 जा रही थी, तभी वह फुटपाथ से उतर गई और उसे करंट लग गया। वह गिर गई और उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।

#Punjab University