पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया

फरीदकोट, 29 जुलाई (जसवंत सिंह पुरबा) - पंजाब में फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने आज बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के गेट के सामने राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए। चरणजीत चन्नी ने पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के राज में यह पहला पेपर नहीं बल्कि छठा पेपर है जो लीक हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार से नौकरी में भर्ती में पारदर्शिता की उम्मीद नहीं की जा सकती। पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह, भारत भूषण आशु, गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व सांसद मोहम्मद सादिक, पूर्व विधायक रमिंदर आवला, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, यूथ कांग्रेस नेता बरिंदर सिंह ढिल्लों, अजयपाल सिंह संधू और कई अन्य नेता मौजूद थे।

#Protest