सरकार ने किसानों को शाम 7 बजे मिलने का दिया समय
भोपाल , 29 जुलाई -किसानों को शाम 7 बजे सरकार की तरफ से मिलने का समय दिया गया है। इसके पहले सीएम हाउस से किसानों के लिए बुलावा आया था। 19 संगठन सीएम से चर्चा के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे। अगर बात बनी तो आंदोलन समाप्त कर दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रखने की घोषणा की जाएगी। वहीं किसान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास के सामने सड़क पर बैठ गए हैं। वे नारे लगा रहे हैं।
#भोपाल

