भोपाल में पेट्रोल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों से पोहा-जलेबी और चाय के बढ़े दाम,आम लोगों की बढ़ी चिंता
भोपाल (मध्य प्रदेश) 21 , मई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब आम लोगों का नाश्ता भी महंगा हो गया है। शहर में पोहा, जलेबी और चाय जैसी रोज़मर्रा की खाने-पीने की चीज़ों के दाम बढ़ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर और ईंधन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर खाने की लागत पर पड़ा है। “लोगों को कहना है कि पहले जो प्लेट 20 रुपये में मिलती थी, अब 30 रुपये में देनी पड़ रही है… क्योंकि खर्च काफी बढ़ गया है।“
#भोपाल में पेट्रोल

