पंजाब और चंडीगढ़ में आज भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

चंडीगढ़, 21 मई- पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी तेज गर्मी की चेतावनी है। पंजाब के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुवार को तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, दोनों इलाकों में हीट वेव के लिए ऑरेंज चेतावनी है। यह चेतावनी 26 मई तक है।

हालांकि, 22 से 28 मई के बीच मौसम हैरान कर सकता है। इस दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा। बुधवार को मंगलवार के मुकाबले तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा हो गया है। बुधवार को बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46.6 डिग्री तक पहुंच गया।

#Heatwave
# Punjab
# Chandigarh