देशव्यापी दवा विक्रेताओं की हड़ताल का मिला-जुला असर, एआईओसीडी ने भारी समर्थन का दावा किया

 

नई दिल्ली, 20 मई - ऑनलाइन दवा विक्रेताओं द्वारा अनियमित कारोबार और भारी छूट दिए जाने के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स द्वारा आहूत एक दिवसीय बंद का असर सीमित रहा, हालांकि संगठन ने दावा किया कि उसे देशभर में अपने सदस्यों का व्यापक समर्थन मिला।

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) का दावा है कि वह 12.4 लाख दवा विक्रेताओं, फार्मासिस्टों और वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन ऑनलाइन दवा कंपनियों की उन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है, जिन्हें उसने “अवैध” बताया है।

एआईओसीडी ने एक बयान में कहा, “देशव्यापी बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और देशभर के केमिस्टों तथा दवा विक्रेताओं का इसे भारी समर्थन मिला।”

संगठन ने यह भी कहा कि मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक और आपातकालीन दवाएँ उपलब्ध कराई गयी।

 
#देशव्यापी