मुंबई के 46 रन के स्कोर पर चार खिलाडी आउट
कोलकाता, 20 मई कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस के खेमे में हार्दिक पांड्या और अल्लाह गजनफर की वापसी हुई है।
कोलकाता में मुंबई और केकेआर के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बारिश बाधा बन गई है। फिलहाल मैदान को कवर्स से ढका गया है। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 57 रन है। तिलक और हार्दिक सात-सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
रोहित शर्मा आउट हुए
मुंबई को तीसरा झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यकुमार का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं
मुंबई को पहला खिलाडी आउट
मुंबई को पहला झटका कैमरन ग्रीन ने दिया। उन्होंने मनीष पांडे के हाथों रेयान रिकेल्टन को कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब रोहित शर्मा का साथ देने नमन धीर आए हैं।
17 के स्कोर पर मुंबई का दूसरा खिलाडी आउट
मुंबई को दूसरा झटका भी ग्रीन ने ही दिया। उन्होंने नमन धीर को विकेटकीपर रघुवंशी के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब रोहित का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।
मुंबई को चौथा खिलाडी आउट
मुंबई को चौथा झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने सूर्यकुमार को बोल्ड किया। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। अब तिलक का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।
#मुंबई

