गर्मी बढ़ने के बीच दिल्ली के अस्पतालों में लू मरीजों की संख्या बढ़ी


नई दिल्ली, 20 मई - दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने के बीच शहर के अस्पतालों में निर्जलीकरण, थकावट, चक्कर आना और गर्मी से संबंधित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।

राजधानी में मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण लू की आशंका को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

डॉक्टरों ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने के कारण थकावट, मांसपेशियों में ऐंठन, निर्जलीकरण, सुस्ती और शरीर में जरूरी खनिज लवणों का संतुलन बिगड़ने से जुड़ी शिकायतों में तेजी से वृद्धि हुई है।

 
#गर्मी