दिल्ली में आसमान से बरस रही आग! 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 25 मई तक हीटवेव का अलर्ट
नई दिल्ली, 20 मई - देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में आज भीषण गर्मी और हीटवेव का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दोपहर के समय हालात और ज्यादा खराब होने की आशंका जताई गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR में अगले कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है. राजधानी में 25 मई तक लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
#हीटवेव

