रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार , 16 लाख के गहने बरामद किए   


 
 रांची, 21 मई (भाषा) रांची पुलिस ने मध्यप्रदेश के 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उससे 16 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए, जो उसने कथित तौर पर यहां एक शादी समारोह से चुराए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 
अधिकारी ने बताया कि यह घटना एक मई को बरियातू थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान एक मैरिज हॉल में घटी।      पीडि़त ने इस संबंध में दो मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
पुलिस ने बताया कि आरोपी समारोह में आमंत्रित नहीं था और जब आसपास के लोग शादी की रस्मों में व्यस्त थे, तब वह कथित तौर पर गहनों और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया।     
 एसपी ने बताया कि तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर एसआईटी टीम ने उसे पकड़ा और बुधवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।     

#झारखंड
#जौहरी
#लूट
# गिरफ्तार