झारखंड के बोकारो जिले में मुठभेड़
बोकारो, 21 अप्रैल झारखंड में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आज सुबह झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया क्षेत्र के लुगु पहाड़ियों में मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया। जवानों ने एक SLR और एक INSAS राइफल बरामद की है। झारखंड के बोकारो जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ सोमवार को मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले में लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। उन्होंने बताया कि ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के जवानों ने अभियान शुरू किया जिसमें छह नक्सली मारे गए और दो इंसास राइफल, एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (एसएलआर) एवं एक पिस्तौल बरामद की गई।