कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट हुआ ब्लॉक

नई दिल्ली, 21 मई- कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बंद कर दिया गया है। छह दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी के आज दोपहर 2 बजे तक इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स थे। यह देश की किसी भी दूसरी पॉलिटिकल पार्टी से ज़्यादा है। इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के 13.4 मिलियन, BJP के 8.7 मिलियन, AAP के 8.7 मिलियन और CPI(M) के 23.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी इस पार्टी के भी X पर 19.3 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स थे। हालांकि, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि जैसा डर था, पार्टी का ट्विटर अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। X ने कहा कि उसने भारत में लोकल नियमों, कोर्ट के ऑर्डर या कानूनी शिकायतों के आधार पर यह एक्शन लिया।

#Cockroach Janta Party