अमृतसर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

अमृतसर, 21 मई (रेशम सिंह)- आज अमृतसर शहरी इलाके के कई स्कूलों को फिर से बम की धमकी मिली है। इसकी पुष्टि करते हुए DCP आलम विजय सिंह ने कहा कि पुलिस संबंधित स्कूलों की जांच कर रही है। इस संबंध में पश्चिम बंगाल से एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

#Amritsar
# Amritsar Schools