जालंधर में कल बंद नहीं, विरोध-प्रदर्शन होगा:वाल्मीकि समाज 


 *आंदोलन की चेतावनी
जालंधर, 29 जुलाई  -  बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।संस्थाओं ने यह भी स्पष्ट किया है कि 30 जुलाई को पंजाब बंद के आह्वान के तहत जालंधर में अलग से कोई बंद नहीं रहेगा। इसके बजाय शहर में केवल एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ संगठनों की ओर से पंजाब बंद की खबरें प्रसारित की जा रही हैं, लेकिन जालंधर के लोग पहले ही 27 जुलाई को बंद का समर्थन कर चुके हैं। इसलिए 30 जुलाई को जालंधर में किसी भी तरह का बंद नहीं रखा जाएगा।की बजाय कल जालंधर की सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं एकजुट होकर पंजाब सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह प्रदर्शन सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

#जालंधर