फर्जी रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर रेलवे कार्यों में दखल देने वाला आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, 29 जून - जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को स्वयं को रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर रेलवे कार्यों में अनधिकृत हस्तक्षेप करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम जावेद अली बताया और स्वयं को रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर रेलवे कर्मचारियों के बीच अपनी झूठी पहचान स्थापित करने का प्रयास किया। वह फर्जी पहचान के आधार पर रेलवे की विशेष सुविधाओं का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर रहा था। जब उससे रेलवे का पहचान पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद तत्काल मामले की सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी गई, जिसने आवश्यक कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी। 

 कर्मचारियों से अपील करता है कि यदि कोई संदेहास्पद व्यक्ति स्वयं को रेलवे अथवा विजिलेंस बताए तो उसकी वैध पहचान अवश्य जांचें तथा किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या संबंधित रेलवे अधिकारियों को दें।

 
#जालंधर