दोआबा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने जालंधर में PSPCL ऑफिस का घेराव किया

जालंधर, 29 जून (दविंदर)- दोआबा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने जालंधर में PSPCL ऑफिस का घेराव किया। बातचीत के दौरान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता ने कहा कि पंजाब में धान की कटाई का समय आ गया है लेकिन उससे पहले ही पंजाब में बिजली की कमी और लगातार कट लगने से किसानों के खेतों में समय पर पानी नहीं पहुंच रहा है और दूसरे कामों में भी काफी देरी हो रही है। जिसे लेकर आज दोआबा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने PSPCL ऑफिस के बाहर धरना दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार कहती थी कि पंजाब में कभी कट नहीं लगेंगे लेकिन अब जब धान की कटाई का समय है तो किसानों और आम लोगों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब जब हम धरने पर बैठे हैं तो हर जगह लाइट आ गई है लेकिन जब तक हम धरने पर नहीं बैठे थे तब तक हमें बिजली कटौती का नुकसान उठाना पड़ रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसका सही तरीके से मैनेजमेंट नहीं किया गया तो आने वाले समय में किसानों को बड़े संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।

#PSPCL
# Protest