चीन का झूठ बेनकाब: सेना ने अरुणाचल में घुसपैठ के दावों को किया खारिज 

नई दिल्ली, 29 जून - भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना द्वारा नए अतिक्रमण और सैन्य कैंप बनाने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा था कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा के भीतर घुसपैठ की है। सेना ने एक सख्त आधिकारिक बयान जारी कर इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत, भ्रामक और बिना किसी आधार के बताया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और भारतीय जवान मुस्तैदी से तैनात हैं।
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्र ताक्सिंग के एक स्थानीय संगठन 'नाह वेलफेयर सोसाइटी' ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। इस संगठन के अध्यक्ष केरू चाडर ने दावा किया था कि चीनी सेना पिछले 10 से 15 वर्षों में धीरे-धीरे भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ी है।

 
#चीन
# सेना
# अरुणाचल