जालंधर में गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी,महिला गिरफ्तार
घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में मौजूद नहीं थे कमेटी मेंबर
जालंधर , 18 जून - जालंधर के गांव सगवाल में स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए गांव की सरपंच प्रवीण कुमारी ने कहा कि महिला द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला शोर मचाते हुए गुरुद्वारा साहिब में घुसी और उसने गुटका साहिब के अंगों को फाड़ दिया। घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में बच्चे मौजूद थे। इस दौरान महिला द्वारा की गई हरकत देख वह भाग गए। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेड ग्रंथी के बयानों पर महिला के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
वीओ - गिरफ्तार महिला की पहचान राधिका के रूप में हुई है। घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में कोई कमेटी मेंबर मौजूद नहीं था। प्रवीण कुमारी ने कहा कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। दरअसल, महिला पहले गली में तालियां बजाकर भांगड़ा डाल रही थी। इस दौरान वह एक घर में चली गई। जिसके बाद घर से बाहर निकलकर वह गुरुद्वारा साहिब में चली गई। घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में बच्चे पाठ कर रहे थे। महिला की हरकत देखकर बच्चे गुरुद्वारा साहिब से भाग गए। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब के अंग महिला द्वारा फाड़ दिए गए।

