जालंधर पुलिस का एन.काउंटर, पुलिस और शूटर के बीच चली गो.लियां

जालंधर, 9 जुलाई (जितेन्द्र पम्मी)- जालंधर के शाहपुर इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस और एक शूटर के बीच मुठभेड़ हुई। सूचना मिलने पर सीआईए स्टाफ की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। आरोपी की पहचान योध सिंह उर्फ लब्बू के रूप में हुई है, जो डॉक्टरों से फिरौती के लिए धमकी देने के मामले में पुलिस को वांछित था।

पुलिस के अनुसार, जब सीआईए स्टाफ ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी की टांग में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर पहुंचे एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि आरोपी के शाहपुर इलाके में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने उसे घेरने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया गया।

घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 
#जालंधर पुलिस का एन.काउंटर
# पुलिस और शूटर के बीच चली गो.लियां