जालंधर में PM मोदी का संबोधन शुरू

जालंधर, 17 जुलाई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज हमार जालंधर विकास के उत्सव का साक्षी बन रहा है। आज सुबह मुझे जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू करने का अवसर मिला है। आज जींद में ही मुझे कुरुक्षेत्र में एक भव्य सिख म्यूजियम के शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। यह म्यूजियम गुरु परंपरा को, गुरुओं के ज्ञान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। यह गुरुओं की शिक्षाओं, उनके बलिदान और सेवा की परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने वाला प्रेरणा केंद्र बनेगा..."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " आज यहां जलांधर से कई नई रेल सेवाएं शुरू की गई हैं। आज अमृतसर से काशी के बीच रेल सेवा भी शुरू हुई है...इससे पंजाब से काशी जाना और आसान हो जाएगा। आज दौलतपुर चौक और करतौली के बीच नई लाइन भी शुरू हुई है। करतौली से अंबाला के बीच नई रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई गई है। आज ही लुधियाना बायपास का शिलान्यास, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के एक सेक्शन का लोकार्पण हुआ है। मैं ऐसे हर प्रोजेक्ट के लिए देशवासियों को और खासतौर पर पंजाब के भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज भारत सरकार पंजाब में कनेक्टिविटी से जुड़े कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। भले ही पंजाब में बीजेपी की सरकार नहीं है, लेकिन केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मैं जालंधर के लोगों की तारीफ़ करता हूँ कि उन्होंने 'स्वच्छता से स्वागत' पहल के ज़रिए इस कार्यक्रम को और भी सार्थक बना दिया है। आप सभी ने अपने कामों से श्री गुरु रविदास जी के समरसता और सामूहिक प्रयास के संदेश को साकार किया है। यह अभियान कर्तव्य-भावना का भी एक बेहतरीन उदाहरण है। 


 

#जालंधर में PM मोदी का संबोधन शुरू