Gwalior News: ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर पेट्रोल बम फेंकने से मचा हड़कंप

ग्वालियर, 6 अगस्त - ग्वालियर स्थित एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर कथित तौर पर पेट्रोल बम जैसी वस्तु फेंके जाने की घटना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद एयरफोर्स, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। मौके पर तैनात एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को तत्काल पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

महाराजपुरा थाना पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), डिफेंस इंटेलिजेंस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक बार-बार अपने बयान बदलता रहा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लगी, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे मानसिक आरोग्यशाला भेज दिया गया।

 
#Gwalior