कुरुक्षेत्र सफाई  कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल


कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त - थानेसर नगर परिषद के सफाई के कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल,3 तीनो तक रहेगी हड़ताल,सरकार पर वादा खिलाफी के लगाए आरोप,अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी, तीन दिन तक ठप रहेगी सफाई व्यवस्था जिले के थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने पहले उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उन वादों को अमल में नहीं लाया गया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि उनकी यह हड़ताल फिलहाल तीन दिनों तक चलेगी। यदि इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वह अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने सरकार से जल्द बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके साथ वादा खिलाफी की है। उनकी मांगे मान ली थी लेकिन अब तक कोई भी लेटर जारी नहीं किया है। इसलिए अब पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारियों में रोष है और जिसके चलते आज यह तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है।

#कुरुक्षेत्र