जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लैंडमाइन धमाके में दो सैनिक घायल
नई दिल्ली, 6 अगस्त - जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक लैंडमाइन को निष्क्रिय करने की कोशिश के दौरान दो सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात मेंढर सेक्टर के कांगा गली में सैनिक लैंडमाइन को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह फट गई।
अधिकारियों ने बताया, "घायल सैनिकों को इलाज के लिए तुरंत आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया। सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को लैंडमाइन का पता चला, जिसके बाद विस्फोटक डिवाइस को निष्क्रिय करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया।"
#जम्मू-कश्मीर

