नगर पालिका कर्मचारी संघ फिर से हड़ताल पर बैठे
नई दिल्ली, 6 अगस्त - नगर पालिका कर्मचारी संघ आज अपनी मांगों को लेकर फिर से हड़ताल पर बैठ गई है ! यह हड़ताल 6 अगस्त से 8 अगस्त तक रहेगी ! नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उप प्रधान सेवाराम बहोत का कहना है कि सरकार द्वारा किए गए वादा खिलाफी के खिलाफ यह हड़ताल शुरू की गई है ! उन्होने कहा कि तीन दिवसीय हड़ताल में सभी कर्मचारी शामिल है उन्होंने कहा कि अगला ऐलान 8 तारीख के बाद किया जाएगा ! सभी कर्मचारी अंबाला छावनी के नगर पालिका गेट के बाहर हड़ताल पर बैठ गए हैं !
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा अपनी मांगों को लेकर काफी समय से धरने प्रदर्शन करती आ रही है लेकिन अभी तक उनकी सरकार के साथ कोई भी वार्ता ज्यादा सफल नहीं हो पाई है, इसलिए आए दिन कर्मचारी यूनियन हड़ताल करते रहते हैं, इसी को लेकर आज फिर कर्मचारी यूनियन अंबाला छावनी नगर परिषद के गेट पर तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए हैं !
संघ के राज्य उप प्रधान सेवाराम बहोत का कहना है की 13 मई को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और सरकार के बीच जो समझौता हुआ था सरकार ने उन मांगों को न मानकर कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया है जो ठीक नहीं है, कर्मचारी संघ 5 अगस्त तक सरकार के जवाब का इंतजार करते रहे कि शायद कहीं ना कहीं सरकार और कर्मचारी यूनियन के बीच बात बन जाए !
उन्होंने कहा लेकिन सरकार ने अभी तक उनके साथ कोई वार्ता नहीं की जिसको लेकर सभी कर्मचारी आज से 3 दिनों की हड़ताल पर बैठ गए हैं,उसके बाद जो भी संघ के पदाधिकारी का आदेश होगा उस पर अमल किया जाएगा,फिलहाल 6,7 और 8 अगस्त को सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे !

